महराजगंज में वन स्टॉप सेंटर से फरार हुई 17 साल की किशोरी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में एक महिला हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, वन स्टॉप सेंटर से फरार होने के मामले में किशोरी के खिलाफ थाना कोतवाली महराजगंज में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई है। 13 जुलाई को घर से लापता हुई थी किशोरी पुलिस के मुताबिक, थाना बृजमनगंज क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 13 जुलाई 2026 को अपनी 17 वर्षीय बेटी के घर से लापता होने की सूचना दी थी। तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा संख्या 174/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने 14 अगस्त को किशोरी को सिद्धार्थनगर जिले के बांसी बस स्टैंड से बरामद किया। आवश्यक चिकित्सीय और विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे नियमानुसार महराजगंज स्थित वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया। शौच के बहाने सेंटर से निकली और हो गई फरार शनिवार 15 अगस्त को किशोरी शौच करने के बहाने वन स्टॉप सेंटर से बाहर निकली और फरार हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना बृजमनगंज पुलिस और वन स्टॉप सेंटर की टीम ने तत्काल संयुक्त रूप से किशोरी की तलाश शुरू की। दोनों टीमों के समन्वित प्रयास से कुछ ही समय में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। लापरवाही पर दो महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड पुलिस ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर से फरार होने के संबंध में थाना कोतवाली महराजगंज में किशोरी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित महिला हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। किशोरी की बरामदगी में थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक राजन पासवान समेत पुलिस टीम तथा वन स्टॉप सेंटर की महिला उपनिरीक्षक राजकुमारी शुक्ला और महिला कांस्टेबल सविता गुप्ता शामिल रहीं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
वन स्टॉप सेंटर से फरार किशोरी सकुशल बरामद:ड्यूटी में लापरवाही पर दो महिला पुलिसकर्मी निलंबित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












