#बस्ती_न्यूज
बस्ती स्थित आदर्श बाल शिक्षा निकेतन, धर्मुपुर, दुबौलिया बाजार 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया और एकता व अखंडता का संदेश दिया गया। समारोह में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्हें माला पहनाई गई, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और मेधावी छात्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, प्रबंध समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, देशभक्ति कार्यक्रम हुए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












