महाराजगंज के बरगदही स्थित एम.एन.ए. पब्लिक स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में अकरम और वाजिउद्दीन द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्रभात फेरी में छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए स्टंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिसमें सैफ खान, अली, कृष्णा यादव, वजहत करीम, नूर मोहम्मद, मैनुद्दीन और कैफ सहित कई छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देशप्रेम का संदेश दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जब्बार अली, मोहम्मद वैस, अकरम अली, अमर पटेल, अहमद अली, अदालत हुसैन, रियाजउद्दीन और रामानन्द मौर्य सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक मोहम्मद इकबाल अहमद ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, सद्भाव एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना चाहिए।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
एम.एन.ए. पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस:ध्वजारोहण, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












