श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के तराई इलाकों में शनिवार शाम कई दिनों बाद जमकर बारिश हुई। अचानक हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। पिछले कई दिनों से तेज धूप और बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने लगी थी। पानी की कमी से किसान फसल को लेकर चिंतित थे और कई किसान डीजल इंजन चलाकर खेतों की सिंचाई करने को मजबूर थे। ऐसे में शनिवार शाम हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के साथ धान की सूख रही फसल को नया जीवन मिला है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से धान की फसल को काफी फायदा होगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। वहीं, बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से ग्रामीण इलाकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
जमुनहा क्षेत्र में झमाझम बारिश:सूख रही धान की फसल को मिला जीवन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












