Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के रामबाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह:स्कूल में ध्वजारोहण हुआ, छात्रों...

बस्ती के रामबाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह:स्कूल में ध्वजारोहण हुआ, छात्रों ने प्रस्तुतियों से देशभक्ति के लिए प्रेरित किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्रों, अभिभावकों, आचार्यों, कर्मचारियों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ऋषि, विभाग कार्यवाह आशीष, जिला प्रचारक सर्वेन्द्र, विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष प्रहलाद मोदी, तीनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य गौरी शंकर पाण्डेय, अरविन्द त्रिपाठी, लता, भवानी प्रसाद शुक्ल और राजेश मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने कराया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों से देश की गौरवशाली परंपराओं, संस्कारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। छात्रों द्वारा हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण भी दिए गए। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति का माहौल बनाया। मंचासीन अतिथि और विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष प्रहलाद मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने ‘श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प पर जोर दिया और कहा कि राष्ट्रीय ध्वज सदैव ऊँचा लहराता रहे तथा भारत विश्वगुरु बने, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ऋषि ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि वह आने वाले समय में स्वयं की उत्कृष्ट कृति बने। उन्होंने कहा कि इसी भावना से भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। अंग्रेजी विषय के आचार्य अंशुमान त्रिपाठी के मार्गदर्शन में छात्रों ने हिंदी और अंग्रेजी में कार्यक्रम का सफल संचालन किया। उप प्रधानाचार्य विजय नारायण उपाध्याय ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शांति मंत्र और सामान्य सूचनाओं के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments