Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बिजलीकर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला:पत्नी मायके में रह...

बिजलीकर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला:पत्नी मायके में रह रही थी, पिता ने देखा तो चीख पड़े

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे 34 साल के विनोद यादव का शव घर के कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। दुकान से घर लौटे पिता लालमणि ने बेटे का शव देखा तो शोर मचाया। परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली इलाके के बैरिहवा मोहल्ला का है। परिजनों के अनुसार, लालमणि शनिवार दोपहर दुकान से घर लौटे थे। कमरे में जाने पर उन्हें विनोद फंदे से लटके मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विनोद बिजली विभाग में कार्यरत थे। पत्नी काफी समय से मायके में रह रही परिजनों ने बताया कि विनोद विवाहित थे और उनकी एक बेटी है। उनकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विनोद पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और अवसाद में थे। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। विनोद की मौत की खबर सुनने के बाद उनके पिता लालमणि की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के बड़े भाई मनोज यादव पत्रकार हैं। पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया पुलिस अवसाद को घटना से जोड़कर देख रही है, लेकिन अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जनप्रतिनिधि और पत्रकार पोस्टमार्टम हाउस पर सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, महामंत्री महेंद्र तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, सपा नेता अजय यादव और गौतम यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments