#बस्ती_न्यूज
सिंगही गांव में दंपती पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में गौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राजकुमार (पुत्र राजबहादुर) और दिव्या (पत्नी राजबहादुर) को रविवार सुबह करीब 10:10 बजे मुखबिर की सूचना पर सिंगही गांव से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 अगस्त की शाम करीब सात बजे हुई थी। सिंगही गांव निवासी हृदयराम मौर्य अपने घर के सामने बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के राजकुमार, दिव्या और राजकपूर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद तीनों ने मिलकर हृदयराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में हृदयराम को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सीएचसी गौर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में हृदयराम की पत्नी सुमन की तहरीर पर गौर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 136/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 352 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजकुमार (उम्र करीब 25 वर्ष, पुत्र राजबहादुर) और दिव्या (उम्र करीब 42 वर्ष, पत्नी राजबहादुर) शामिल हैं। दोनों सिंगही, थाना गौर, बस्ती के निवासी हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल अंजान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल हरिशंकर यादव, कांस्टेबल अभिषेक नाथ और महिला आरक्षी सीमा वर्मा शामिल थीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सिंगही में दंपती पर लाठी-डंडे से हमला:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, घर के सामने हुई थी घटना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












