Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फरेंदा में गोंड समाज ने की सवनही पूजा:: गोंडी धर्म-संस्कृति कार्यक्रम में...

फरेंदा में गोंड समाज ने की सवनही पूजा:: गोंडी धर्म-संस्कृति कार्यक्रम में बड़ादेव का स्मरण, धुरिया नृत्य की प्रस्तुति


फरेंदा क्षेत्र के बड़हरा चौराहा स्थित श्रीकांत मैरेज हाल में रविवार को धुरिया गोंड समाज द्वारा सवनही पूजा एवं गोंडी धर्म-संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन महाराजगंज जिलाध्यक्ष गुलाबचंद गोंड के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ादेव का स्मरण कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर धुरिया नृत्य की भी प्रस्तुति हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने धुरिया नृत्य प्रस्तुत कर गोंडी संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान गोंडी धर्म, संस्कृति और रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। सवनही पूजा पुजारी जयगंधी धुर्वा, सोमन धुर्वा और सोनू धुर्वा ने विधि-विधान से संपन्न कराई। बनारस से सुक्खू मांडवी, मिर्जापुर से राकेश मांडवी और कुशीनगर से राकेश कंगाली ने भी पूजा में सहभागिता की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुलाबचंद गोंड, जिला महामंत्री रमेश गोंड, फरेंदा तहसील अध्यक्ष अमित श्याम गोंड, जिला संरक्षक सेतू प्रसाद गोंड, कुशीनगर रामकोला विधायक प्रतिनिधि विनय प्रकाश गोंड, सुरेंद्र गोंड, रविंद्र गोंड, गोरखपुर जिलाध्यक्ष शिवशंकर गोंड, शंकर गोंड और रामलाल धुरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular