Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में सिसवारा राप्ती नदी से कांवर यात्रा शुरू:बाबा विभूतिनाथ मंदिर में...

श्रावस्ती में सिसवारा राप्ती नदी से कांवर यात्रा शुरू:बाबा विभूतिनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक


श्रावस्ती जनपद के गिलौला क्षेत्र में रविवार को सिसवारा स्थित राप्ती नदी से कांवर यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु यहां से जल भरकर लगभग 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा विभूतिनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सोमवार को शिवजी का दिन होने के कारण क्षेत्र के भक्तों में भारी उत्साह है। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ की तैयारियों में जुटे हैं। कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर भक्त झूमते हुए भी दिखे। सोमवार तड़के करीब 4 बजे से ही बाबा विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने की उम्मीद है। सावन के इस अवसर पर गिलौला क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस कांवर यात्रा में आलोक डीजे, लाल बाबू, पप्पू यादव, विकास मिश्रा, उमेश शर्मा, अंशु शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, रवि यादव, अरुण गंगेश, प्रदीप और चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular