Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, कटान जारी:कुदरहा ब्लॉक के कई...

बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, कटान जारी:कुदरहा ब्लॉक के कई गांव खतरे में, ग्रामीण दहशत में

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले का कुदरहा विकासखंड सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और तटवर्ती इलाकों में हो रहे भीषण कटान के कारण चर्चा में है। विशेष रूप से महुआपार कला गांव के मदरहवा पुरवा में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जहां नदी का पानी कई घरों के बिल्कुल करीब बह रहा है। स्थानीय ग्रामीण और किसान अपने आशियाने और खेतों को नदी में विलीन होने से बचाने के लिए दहशत में हैं। मदरहवा पुरवा में नदी लगातार जमीन का कटान कर रही है। बंसीलाल पासवान समेत कई ग्रामीणों के मकान कटान के मुहाने पर आ गए हैं, जिससे उनके विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है। कुदरहा क्षेत्र में सरयू का जलस्तर बढ़ने से कलवारी-रामपुर तटबंध के तटीय क्षेत्रों में कटान तेज हो गया है। सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, हालांकि ग्रामीण प्रशासन की कार्यशैली से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। खेतों में पानी भर जाने और कटान के कारण धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के सामने चारे और रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसी बीच, कुदरहा-मुंडेरवा मार्ग पर भारी वाहनों (ट्रेलरों) के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर भी चिंता जताई गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुराग पाल “राजन” ने इन भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular