ठूठीबारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार शाम खेसरहा फार्म पर छापेमारी कर 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की गई। इस दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मुहम्मदीन पुत्र आशिक अली और अशोक यादव पुत्र स्वर्गीय जनार्दन यादव के रूप में हुई है। ये दोनों डिगहीं गांव के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक साइकिल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल शराब की ढुलाई के लिए किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने खेसरहा फार्म पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। बरामद अवैध शराब को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अभियान में लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पटेल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल उदयभान, कांस्टेबल दीपक कुमार, कवि कुमार, सुनील और प्रमोद यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
#खसरह #फरम #स #शश #अवध #शरब #बरमदद #आरप #गरफतर #सइकल #भ #जबत
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
खेसरहा फार्म से 450 शीशी अवैध शराब बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार, साइकिल भी जब्त
Recent Comments
on Hello world!











