श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के नासिरगंज कस्बे में स्थित हुसैनिया इमामबाड़ा में शिया समुदाय द्वारा एक मजलिस का आयोजन किया गया। इस मजलिस को मौलाना ज़मीर हैदर ने संबोधित किया। मौलाना ज़मीर हैदर ने अपने खिताब में इमाम हुसैन और मौला अब्बास की शहादत, उनके सब्र और भाईचारे के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कर्बला की कुर्बानी को इंसानियत, सच्चाई और भाईचारे का प्रतीक बताया। मौलाना ने इमाम हुसैन और हज़रत अब्बास की वफादारी और बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों से आपसी मोहब्बत और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर अंजुमन हुसैनिया के मोमिनीन, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मजलिस के अंत में देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई।
हुसैनिया इमामबाड़ा में मजलिस:मौलाना जमीर हैदर ने कर्बला की कुर्बानी को इंसानियत, सच्चाई-भाईचारे का प्रतीक बताया
Recent Comments
on Hello world!











