HomeUncategorizedउपजिलाधिकारी जमुनहा एवं भिनगा ने भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था...

उपजिलाधिकारी जमुनहा एवं भिनगा ने भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

*

 

सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा हेतु आज उपजिलाधिकारी जमुनहा एस0के0 राय एवं उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज ने पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के तहसील भिनगा एवं जमुनहा क्षेत्र अंतर्गत सागर गांव, बरगदहा, जमुनहा, सूइया बार्डर, ताल बाघोड़ा का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा, तस्करी पर अंकुश और नागरिकों की आवाजाही से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

उपजिलाधिकारी ने सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ सीमा चौकियों का भ्रमण किया और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

सीमा पार से होने वाली किसी भी प्रकार की तस्करी या घुसपैठ को रोकने के लिए पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले नागरिकों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को और मजबूत करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल मिल सके।

इस अवसर पर संबंधित थानाध्यक्ष व एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments