#बस्ती_न्यूज
बस्ती में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान हर्रैया विधायक अजय सिंह ने विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यह अभियान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर चलाया जा रहा है। विधानसभा हर्रैया के विशेषरगंज मंडल अंतर्गत बरसांव और पूरेओरीराय गांवों में पावन कलश का श्रद्धापूर्वक स्वागत और वंदन किया गया। इस अवसर पर महात्मा बुद्ध और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास जी महाराज के समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
संत रविदास समरसता अभियान: कलश यात्रा:हर्रैया विधायक ने किया माल्यार्पण, गांवों में दिखा उत्साह
RELATED ARTICLES












