Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सुरक्षा की अनदेखी और क्षण भर की लापरवाही: बाइक की चेन में...

सुरक्षा की अनदेखी और क्षण भर की लापरवाही: बाइक की चेन में उलझा दुपट्टा, गोरखपुर से दवा लेकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत



महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। बाइक से घर लौटते समय एक महिला का दुपट्टा अचानक वाहन की चलती चेन में फंस गया, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निचलौल निवासी महताब आलम की पत्नी री अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर दवा लेने के लिए गोरखपुर गई थीं। दवा लेकर वापस लौटते समय जैसे ही वे दमकी भारत गैस एजेंसी के पास पहुंचे, तभी अचानक रीता देवी का दुपट्टा बाइक की चलती चेन में जा उलझा।
तेज गति और खिंचाव के कारण दुपट्टा सीधे गले में फंदे की तरह कस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क पर गिर पड़ी। इस अचानक हुए हादसे में महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गईं और उनका बेटा अमन भी घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आनन-फानन में महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रीता देवी को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक घटी इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular