बृजमनगंज, महराजगंज: लेहरा दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार को दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने आद्रावासिनी माता का पूजन-अर्चन कर नारियल और फूल चढ़ाए। भोर से देर रात तक दर्शनार्थियों माता के किए दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कुछ दर्शनार्थियों ने मंदिर परिसर में मुंडन संस्कार भी कराए। इसके अतिरिक्त, साधु-संतों ने भंडारे का आयोजन किया। सुबह से देर रात तक दर्शनार्थी कतारों में खड़े होकर मां के जयकारे लगाते रहे। पूरे परिसर में भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। चौकी प्रभारी मृत्युंजय उपाध्याय अपने हमराहियों के साथ सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। वहीं, महंत ओम प्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, संतोष पांडेय और सचिन पांडेय ने दर्शनार्थियों को दर्शन में सहयोग प्रदान किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लेहरा दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार को उमड़ी भारी भीड़:भक्तों ने किए दर्शन, भजन-कीर्तन और मुंडन संस्कार का आयोजन
RELATED ARTICLES












