Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में कार्य बहिष्कार:चारों तहसीलों में थाना समाधान...

लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में कार्य बहिष्कार:चारों तहसीलों में थाना समाधान दिवस का बहिष्कार

#बस्ती_न्यूज

अयोध्या जनपद की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में बस्ती में लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार किया। संघ ने कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर शनिवार, 22 अगस्त को जिले की चारों तहसीलों में थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बढ़ा विवाद लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, सोहावल तहसील में उत्कर्ष दीप को एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप किया था। घटना से संबंधित सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। संघ का कहना है कि फुटेज के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सदर, हरैया, भानपुर और रुधौली में बहिष्कार एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में बस्ती की सदर, हरैया, भानपुर और रुधौली तहसीलों में लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। इससे राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई और मौके पर होने वाली पैमाइश जैसी प्रक्रियाएं प्रभावित रहीं। ‘दोषी की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई हो’ लेखपाल संघ की मुख्य मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई की जाए। संघ ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई तथ्यों और निष्पक्ष जांच के आधार पर होनी चाहिए। आगे की रणनीति जल्द होगी घोषित बस्ती जिला मंत्री अंकित चौधरी ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार विरोध जारी है। आगामी हड़ताल और आंदोलन के कार्यक्रमों की घोषणा जल्द की जाएगी। इस दौरान सतीश पटेल, राजेश पांडेय, अंकित चौधरी, कृष्ण मोहन पटेल, दुर्गेश, कमलभान पांडेय, बृजेश, पंकज सिंह, प्रमोद, महेंद्र और देवेंद्र समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular