Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती जिले में झमाझम बारिश:तेज बारिश से किसानों को भी काफी उम्मीद...

बस्ती जिले में झमाझम बारिश:तेज बारिश से किसानों को भी काफी उम्मीद जगी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में शनिवार दोपहर को कई क्षेत्रों में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पिछले 5-6 दिनों से जिले में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी था, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लोग गर्मी और उमस से काफी परेशान थे। तेज बारिश से किसानों को भी काफी उम्मीद जगी है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि यदि इसी तरह बारिश होती रहती है, तो फसलों की स्थिति में सुधार होगा और उन्हें राहत मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular