महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के बरगदवा रामसहाय गांव में रेलवे के तार चोरी करने का प्रयास कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह घटना बीती रात करीब दो बजे हुई, जिसमें चार बदमाशों में से तीन पिकअप वाहन से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को बिजली के पोल से बांध दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, बरगदवा रामसहाय गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे रात लगभग दो बजे एक संदिग्ध पिकअप वाहन रुका। वाहन से उतरे चार बदमाशों ने रेलवे के ओवरहेड/सप्लाई तारों को काटना शुरू कर दिया। तारों के कटने की आवाज सुनकर पास के खेतों में रखवाली कर रहे ग्रामीणों और गांव के कुछ लोगों की नींद खुल गई। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर घेराबंदी की। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख चोरों में हड़कंप मच गया। खुद को घिरता देख पिकअप सवार तीन आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, तार काटने में व्यस्त एक आरोपी भागने में असफल रहा और ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़कर रस्सी के सहारे बिजली के पोल से बांध दिया। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत फरेंदा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी को हिरासत में लेकर फरेंदा थाने ले आया। पुलिस ने घटनास्थल से कटे हुए रेलवे के तारों के टुकड़े और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजारों को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष फरेंदा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार हुए तीनों साथियों और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन की तलाश कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में रेलवे तार चोरी की कोशिश नाकाम:ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ा, तीन मौके से फरार
RELATED ARTICLES












