Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन:सर्दी और बुखार से संबंधित...

छावनी पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन:सर्दी और बुखार से संबंधित मरीज पहुंचे, आयुष चिकित्सक ने जांच की

#बस्ती_न्यूज

छावनी पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें आयुष चिकित्सक डॉ. राम कृष्ण धर द्विवेदी ने मरीजों की जांच की। दोपहर 2 बजे तक कुल 20 मरीजों की जांच की गई। मेले में खांसी, सर्दी और बुखार से संबंधित अधिक मरीज पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल में फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड बॉय बहादुर भी मौजूद रहे। ग्रामीणों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के प्रचार-प्रसार की कमी है। इस कारण रविवार को आयोजित होने वाले इस मेले की जानकारी लोगों तक ठीक से नहीं पहुंच पाती है, जिससे उपस्थिति कम रहती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular