महराजगंज/सिसवा। विकास खंड सिसवा के ग्रामसभा गेरमा स्थित शिव मंदिर में आज सुबह 7 बजे कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। त्रिवेणी धाम से पवित्र जल लेकर आए कांवड़ियों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। जलाभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। डीजे के साथ निकली कांवड़ यात्रा में युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कांवड़ समिति के अध्यक्ष मोहन पांडेय, उपाध्यक्ष परमानंद पांडेय, संरक्षक विजय दूबे और कोषाध्यक्ष नागेश्वर चौहान सहित समस्त ग्रामवासियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गेरमा शिव मंदिर पर कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक:त्रिवेणी धाम से आए भक्तों के जयकारों से गूंजा परिसर
RELATED ARTICLES












