HomeUncategorizedजर्जर सड़क जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने प्रज्ज्वल मिश्रा ने...

जर्जर सड़क जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने प्रज्ज्वल मिश्रा ने नेतृत्व में डीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 

 

 

श्रावस्ती। विकास खंड गिलौला के ग्राम हुसैनपुर खुरुहरी में मुख्य मार्ग पर व्याप्त जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में आक्रोश है। समस्या के तत्काल समाधान की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।प्रज्ज्वल मिश्रा ने कहा कि गांव का मुख्य मार्ग लगभग 15 वर्ष पूर्व बनाया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से अब तक सड़क की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई है। वर्तमान में सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण मार्ग पर भारी जलभराव बना हुआ है।

जलभराव के चलते ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामवासियों ने तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने, जर्जर सड़क की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराने तथा भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।ग्रामवासियों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन आगे भी जारी रखेंगे। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है।

इस मौके के समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular