क्षेत्र के गोपाला, बरगदही और बेलवा बुजुर्ग गांवों के सिवान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सैकड़ों एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कई गांवों के खेत इसकी चपेट में आ गए। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर लेखपाल ऋषिकेश शर्मा, रुद्र प्रताप, वैभव प्रताप तथा कानूनगो जय प्रकाश नारायण मौजूद रहे। उन्होंने राहत कार्य में सक्रिय सहयोग करते हुए नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी देखी गई कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंचती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। इस आग की चपेट में नईम हाफिज, अलाउद्दीन, मसूद, जयदुल हसन, वहदन, सैदुल्लाह, वसीम अख्तर, मुंशी राजा, जावेद, कमाल, अली राजा, भगवंत, भागीरथी, ताहिर, फकरुद्दीन, गयासुद्दीन, अदालत, किताबुल्लाह, रूफी अहमद, मुजफ्फर हुसैन, नइमुल्लाह सहित सैकड़ों किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक:गोपाला, बरगदही और बेलवा बुजुर्ग गांवों में लगी आग से नुकसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











