HomeHealth & Fitnessयातायात पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान,छात्र-छात्राओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी

यातायात पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान,छात्र-छात्राओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी

लखीमपुर-खीरी,13 जुलाई(तरुणमित्र)। सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद खीरी में यातायात पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सुरक्षित यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान पीएम राहत योजना एवं राहवीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की समय पर सहायता करने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान किया जाता है। साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े संकेत चिह्नों (साइनेंज) की जानकारी देकर उनके महत्व से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को राहवीर योजना, पीएम राहत योजना तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। यातायात पुलिस ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments