#बस्ती_न्यूज
बस्ती में सफाई कर्मी की धारदार हथियार से हत्या कर शव बोरे में भरकर नहर में फेक दिया गया। रविवार शाम घर से निकले सफाईकर्मी का शव सुबह नहर से मिला है। वह खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि मिठलापुर के पास नहर में एक शव पड़ा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान विनय के रूप में हुई। मौके का मंजर बेहद भयावह था। विनय की हत्या बेरहमी से धारदार हथियार से की गई थी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया था, ताकि पहचान छिपाई जा सके। ग्रामीणों के मुताबिक, शव देखकर साफ लग रहा था कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। के छावनी थाना क्षेत्र के अकला गांव में एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके को दहला दिया। मोबाइल घर पर मिला, हत्या के पीछे साजिश की आशंका इस पूरे मामले में एक अहम बात यह सामने आई कि विनय अपना मोबाइल फोन साथ नहीं ले गए थे। पुलिस को उनका फोन घर से ही मिला है। अब जांच का बड़ा सवाल यह है कि आखिर विनय किससे मिलने गए थे और किन परिस्थितियों में उनकी हत्या हुई। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं को खंगाल रही है। परिजनों का कहना है कि विनय का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में हत्या के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी विनय कुमार वर्मा हर्रैया ब्लॉक के बसदेवाकुंवर ग्राम पंचायत के लोनियापार गांव में सफाई कर्मी थे। वह अपनी पत्नी दीपमाला और दो बच्चों के साथ शहर में किराए के मकान में रहते थे। उनका 16 वर्षीय बेटा ऋतुराज इंटर का छात्र है, जबकि 12 वर्षीय बेटी नौवीं में पढ़ती है। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस वारदात ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे इलाके में डर और सवालों का माहौल पैदा कर दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सफाई कर्मी की धारदार हथियार से हत्या:बोरे में भरा शव नहर में मिला, शाम से लापता थे, साजिश कर हत्या की आशंका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












