#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज स्थित रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रचार अभियान’ के तहत छात्राओं ने एक मानव श्रृंखला बनाई। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रचार करना और महिला उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से छात्राओं को अवगत कराना था। कार्यक्रम में छात्राओं को अधिनियम का समर्थन करते हुए शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान युग में महिला सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए आगे आने और सरकार द्वारा बनाए गए अधिनियमों का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में महिलाएं सशक्त हुई हैं। कार्यक्रम का निर्देशन नारी शक्ति प्रभारी डॉ. विद्यावती यादव और गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूनम ने किया। इस दौरान डॉ. अनिल, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, विपिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज कॉलेज में नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर मानव श्रृंखला:महिला सशक्तिकरण के लिए छात्राओं ने ली शपथ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












