महराजगंज जनपद के निचलौल थाना पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 928 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई सघन वाहन और व्यक्ति चेकिंग अभियान के दौरान की। पुलिस टीम नियमित रूप से सीमा पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या लू 26 प 5135 को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन सवार युवक के पास से 928 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी की पहचान आयुष थापा ( 22 वर्ष) पुत्र ओमलाल के रूप में हुई। वह शंकरनगर, थाना योगीकुटी, जिला रुपन्देही (नेपाल) का निवासी है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने नेपाली तस्कर पकड़ा:928 ग्राम गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












