Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल के मेधावियों का CBSE बोर्ड में दबदबा:पलक वर्मा 96.4% के साथ...

निचलौल के मेधावियों का CBSE बोर्ड में दबदबा:पलक वर्मा 96.4% के साथ टॉपर, 31 छात्रों ने 80%+ अंक हासिल किए


निचलौल स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सीबीएसई बोर्ड की ओर घोषित परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार अंक हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के कुल 31 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सफल विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिणाम में छात्रा पलक वर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सौम्या पाठक ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि युवराज पाठक और कृतिका मौर्य ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इनमें नितिन कुमार गुप्ता (94.4%), शौर्य मद्धेशिया (94.4%), आयुष कुमार अग्रवाल (93%), श्रेष्ठ वर्मा (93%), श्वेता वर्मा (92.8%), अविनाश साहनी (92.2%), अनुकृति कुशवाहा (92%), रूपेश सिंह (92%), दीपक कुशवाहा (91.8%), शोएब अहमद (91.8%), क्रिश रौनियार (91.4%), रश्मि श्रीवास्तव (91.4%), सलोनी साहनी (91.2%), अमित पटेल (91%), सभ्या सिंह (91%), वैष्णवी अग्रवाल (91%), प्रशांत पाठक (90.8%), अनुभव तिवारी (90.2%) और सौरभ पासवान (90%) शामिल हैं। छात्र क्रिश रौनियार ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान सभी विषयों पर संतुलित ध्यान केंद्रित किया, जिससे यह परिणाम संभव हो सका। विद्यालय के शिक्षकों ने क्रिश की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। क्रिश कक्षा में हमेशा सक्रिय रहते थे और विषयों को गहराई से समझने का प्रयास करते थे। क्रिश के पिता राकेश रौनियार ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे उसके कठिन परिश्रम व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस सफलता के बाद क्रिश का लक्ष्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूना है। विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र के अन्य छात्र भी प्रेरित हो रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments