Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में महिला का बैग चोरी:नकदी, मोबाइल और जेवर की पर्ची गायब

बहराइच में महिला का बैग चोरी:नकदी, मोबाइल और जेवर की पर्ची गायब


बहराइच जनपद के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ चोरी की घटना सामने आई है। ग्राम सेमरहना निवासी सरिता देवी का बैग 14 अप्रैल 2026 को शाम करीब 3:30 बजे मिहींपुरवा बाजार से घर लौटते समय अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया। महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बैग में लगभग 65 हजार रुपये नकद, जेवर से संबंधित एक पर्ची और उनका मोबाइल फोन था। उन्होंने अपने मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर भी आवेदन में उल्लेख किया है। पीड़िता सरिता देवी ने जानकारी दी कि वह अपने जेवर को छुड़ाने के लिए बाजार गई थीं, जिसे उन्होंने पहले पंकज ज्वेलर्स, मिहींपुरवा में 50 हजार रुपये में गिरवी रखा था। इसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई। पीड़िता ने गुरुवार को इस संबंध में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच चौकी इंचार्ज जालिम नगर को सौंपी गई है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments