Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में सड़क पर ट्रक पलटने से महिला की मौत:नींद आने से...

महराजगंज में सड़क पर ट्रक पलटने से महिला की मौत:नींद आने से कंट्रोल खोने की आशंका, चालक हिरासत में


महराजगंज में बुधवार सुबह करीब सात बजे फरेंदा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में सड़क पर मौजूद एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान चेहरी टोला, कोलुआ जोतपुर निवासी लक्ष्मी पत्नी जय हिंद निषाद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति से फरेंदा से महराजगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क पर पलट गया। लक्ष्मी सड़क पर मौजूद थीं और पलटते ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी। ट्रक जब्त, चालक हिरासत में सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल ट्रक संख्या यूपी 25 बीटी 3866 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments