महराजगंज शहर के पोखरा आवास क्षेत्र का मुख्य मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने के साथ ही दोपहिया वाहनों से गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह सड़क भाजपा कार्यालय के पीछे स्थित है। स्थानीय निवासियों प्रदीप, सुभाष, दीपक और पहाड़ी ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग से कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी स्थायी समाधान के बजाय केवल आश्वासन दे रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पोखरा आवास क्षेत्र की मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील:राहगीरों को परेशानी, भाजपा कार्यालय के पीछे की स्थिति खराब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












