शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुड़िला खुर्द में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक मणिकांत उपाध्याय, रामप्रसाद गुप्ता और जीत बहादुर चौधरी को सम्मानित कर विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा, विशिष्ट अतिथि माण्डलिक मंत्री (बस्ती मंडल) योगेंद्र पाण्डेय और माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष रामविलास यादव ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में जीवनभर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों मणिकांत उपाध्याय, जीत बहादुर चौधरी और रामप्रसाद गुप्ता के समर्पित सेवा भाव की सराहना की। विधायक ने शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा को विद्यार्थियों के लिए आजीवन मार्गदर्शक और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। माण्डलिक मंत्री योगेंद्र पाण्डेय ने शिक्षकों को समाज को नई दिशा देने वाला बताया। वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामविलास यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का अनुभव युवा शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत होता है। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा, विशिष्ट अतिथि रामविलास यादव और योगेंद्र पाण्डेय सहित सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंत में सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ समारोह का समापन किया। कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा, ग्राम प्रधान अवनीन्द्र चौधरी, योगेंद्र पाण्डेय, रामविलास यादव, दिनेश सिंह, अखिलेश चौधरी, सुधाकर मिश्रा, कृपा शंकर त्रिपाठी, सुशील सिंह, सुनील त्रिपाठी, अरुण सिंह, अजीत सिंह, अनूप त्रिपाठी, राम आसरे, कमलाकांत, अरविन्द यादव, अतीउल्लाह, ब्रह्म प्रकाश, नैय्यर सिद्दीकी, रामदास, लीला प्रकाश, नन्दनी उपाध्याय सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
मुड़िला खुर्द विद्यालय में वार्षिकोत्सव, विदाई समारोह:तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर दी गई विदाई, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












