Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय मांगा, हड़ताल की चेतावनी:विशेश्वरगंज में बीडीओ को...

रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय मांगा, हड़ताल की चेतावनी:विशेश्वरगंज में बीडीओ को ज्ञापन, 16 से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल की घोषणा


विशेश्वरगंज, कंछर। गुरुवार को विशेश्वरगंज विकास खंड के समस्त ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दीपेंद्र कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कई महीनों से लंबित अपने मानदेय के भुगतान की मांग की है और 16 से 25 अप्रैल 2026 तक कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया कि मानदेय का भुगतान न होने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की स्कूल फीस, घरेलू खर्च और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कई कर्मी भुखमरी की कगार पर पहुँच गए हैं। रोजगार सेवकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके बकाया मानदेय का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया, तो सभी मनरेगा कर्मी 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस समस्या का समाधान करने और भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है। ज्ञापन सौंपते समय एपीओ संदीप कुमार त्रिपाठी, जगजीवन वर्मा, चंद्र प्रकाश, सरिता और मनीराम सहित दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments