श्रावस्ती जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सिरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर इकौना रोड स्थित ग्राम बारातभरी के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ के रूप में हुई है, जो मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना का निवासी है। पुलिस के अनुसार, यह अभियुक्त गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था। इस मामले की शुरुआत 19 फरवरी 2026 को हुई थी, जब विश्वनाथपुर पाड़वालिया निवासी राजू श्रीवास्तव ने गोकशी से संबंधित लिखित तहरीर सिरसिया थाने में दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसमें विवेचना के दौरान शब्बीर उर्फ चुम्मन का नाम सामने आया था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय, उपनिरीक्षक साहब राव, हेड कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह, कांस्टेबल राममिलन, कांस्टेबल जयहिंद और महिला कांस्टेबल सुनीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
श्रावस्ती में गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट का वांछित गिरफ्तार:सिरसिया पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी को दबोचा
RELATED ARTICLES












