Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लोहरा गांव में किसान के घर में घुसा तेंदुआ:ग्रामीणों ने शोर मचाकर...

लोहरा गांव में किसान के घर में घुसा तेंदुआ:ग्रामीणों ने शोर मचाकर और ट्रैक्टर से खदेड़ा, वीडियो वायरल


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज से सटे लोहरा गांव में रात के समय एक तेंदुआ किसान के घर में घुस गया। शिकार की तलाश में घुसे तेंदुए को ग्रामीणों ने शोर मचाकर और ट्रैक्टर की मदद से गांव से बाहर खदेड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गृहस्वामी गुरप्रीत ने बताया कि रात करीब 9 बजे उनके घर के आंगन में बंधे पालतू कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे। बाहर निकलकर देखा तो एक वयस्क तेंदुआ कुत्ते पर झपटने की कोशिश कर रहा था। तेंदुए को देखकर परिवार के लोग चीख पड़े। शोर सुनकर तेंदुआ थोड़ा पीछे हटा, लेकिन घर से बाहर नहीं निकला। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने छत से शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया। कुछ ही देर में 20 से 30 ग्रामीण लाठी, टॉर्च और ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि तेंदुए के हमले में कुत्ता या कोई परिजन घायल नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेरकर शोर मचाना शुरू किया। उन्होंने ट्रैक्टरों को स्टार्ट कर लगातार हॉर्न बजाए और खाली ट्रॉली को सड़क पर दौड़ाया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद तेंदुआ दीवार फांदकर गेहूं के खेतों की तरफ भाग गया। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही निशानगाड़ा रेंज के वनक्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने घर और आसपास के इलाके में तेंदुए के पगचिह्न लिए और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments