कौशाम्बी। जिले में बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बिदनपुर आमद करारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से नामांकित विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि सुनिश्चित की जाए तथा शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे छात्रों का समग्र विकास हो सके।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में ‘निपुण तालिका’ नहीं पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रधानाध्यापक को तत्काल निपुण तालिका लगवाने के निर्देश दिए, ताकि शिक्षण कार्य की प्रगति का नियमित आकलन हो सके।इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
कौशाम्बी में डीएम का औचक निरीक्षण, स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता और उपस्थिति बढ़ाने के सख्त निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












