Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भटपुरवा ने भगवानपुर B को 10 विकेट से हराया:प्रीमियम लीग के तीसरे...

भटपुरवा ने भगवानपुर B को 10 विकेट से हराया:प्रीमियम लीग के तीसरे मुकाबले में मिली बड़ी जीत


श्रावस्ती जिले के भटपुरवा में आयोजित भटपुरवा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला आज भटपुरवा और भगवानपुर बी टीम के बीच खेला गया। इस मैच में भटपुरवा की टीम ने भगवानपुर बी को 10 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भगवानपुर बी की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 76 रन बनाए। भगवानपुर की ओर से पवन मिश्रा, पुनीत यादव और वकील ने रनों में योगदान दिया। भटपुरवा के गेंदबाज फैजी हुसैन ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में केवल 19 रन दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भटपुरवा के ओपनर बल्लेबाज फैजी हुसैन और सचिन ने शानदार विजयी साझेदारी की। उन्होंने बिना कोई विकेट खोए सातवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और अपनी टीम को जीत दिलाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments