Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भाजपा का आंबेडकर सम्मान अभियान कप्तानगंज में आयोजित:पूर्व विधायक समेत वरिष्ठ नेताओं...

भाजपा का आंबेडकर सम्मान अभियान कप्तानगंज में आयोजित:पूर्व विधायक समेत वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक दयाशंकर चौधरी और पूर्व विधायक सी.ए. चंद्र प्रकाश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर का व्यक्तित्व आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है और उनके विचार समाज को एकजुट करने की शक्ति रखते हैं। इस अवसर पर मंडल महामंत्री मनोज ओझा, नयन निषाद, जिला मंत्री विनय सिंह भारद्वाज, प्रधान माझा साहब दीन निषाद, पंच कुमारी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार गौतम ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखराम गौड ने भी डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments