बृजमनगंज ब्लॉक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को एलडीएम उपेंद्र नाथ मिश्र और खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने संबोधित किया। उन्होंने संयुक्त रूप से उपस्थित बैंक प्रबंधकों, ग्रामीण अंचल में कार्यरत समूह संचालकों और समूह सखियों को निर्देश दिए। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में समूहों की संख्या बढ़ाने और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि समूह सखी बेहतर तालमेल स्थापित कर समूह सदस्यों की समस्याओं को बैंक और कार्यालय के माध्यम से हल कर उन्हें आगे बढ़ाएं। समस्त बैंक प्रबंधकों को प्राथमिकता के आधार पर समूह ऋण प्रदान कर सरकारी योजनाओं में योगदान देने का निर्देश दिया गया, ताकि ग्रामीण महिलाएं गांव में ही रोजगार कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें। इस दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बृजमनगंज के प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव, फुलमनहा के शाखा प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, स्टेट बैंक की प्रबंधक विनीता सिंह सहित सभी समूह सखी और समूह संचालिकाएं उपस्थित रहीं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज ब्लॉक में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित:एलडीएम और बीडीओ ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












