फर्रुखाबाद । श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर पुस्तक मेला का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यार्थियों को एन सी ई आर टी की पुस्तकों के प्रकाशन, नाम व मूल्य के बारे में जानकारी दी गई। माध्यमिक परिषद द्वारा कक्षा 9 से 12 तक कुल 34 विषयों के अंतर्गत 70 एन सी.ई.आर.टी. पाठ्य पुस्तकें अधिकृत प्रकाशकों के माध्यम से मुद्रित की गई हैं, ताकि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु सरल दरों पर उच्च गुणवत्ता युक्त पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध हो सकें।प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने सभी पुस्तकों के पब्लिकेशन, मूल्य और उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही अधिकृत पुस्तकें ही क्रय करने हेतु निर्देश दिए गए।इस वर्ष मुद्रित पाठ्य पुस्तकों की असली नक़ली पहचान हेतु पाठ्यपुस्तक के आवरण पृष्ठ पर सात अंकों का अल्ट्रावायलेट फ्लोरोसेंट लाल रंग में सीरियल नंबर मुद्रित कराया गया है जिन पुस्तकों पर यह नंबर नहीं है वे अनाधिकृत हैं।विद्यालय की शिक्षिकाएं ऋचा तिवारी, निर्मला सिंह, शैलजा मिश्रा, ज्योति, अर्चना गुप्ता, गीता देवी, मोनी आदि उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर व पुस्तक मेला का हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












