HomeUncategorizedमिशन शक्ति–5” के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान, “नारी सुरक्षा–नारी...

मिशन शक्ति–5” के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान, “नारी सुरक्षा–नारी सम्मान” को मिल रहा जनविश्वास व सशक्त समर्थन

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण)* के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करना है। इसी क्रम में *थाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों एवं सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें *“शक्ति दीदी” के रूप में निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।साइबर अपराधों से बचाव हेतु सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक के प्रति जागरूक करते हुए *ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने* तथा किसी भी आपात स्थिति में *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए UPCOP ऐप एवं CCTNS प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।
जनपद के समस्त थानों पर स्थापित *मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क* की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता सामग्री वितरित की गई, जिससे महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्राप्त हो सके।श्रावस्ती पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा यह जनजागरूकता अभियान सतत जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments