सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बंगरा में शुक्रवार को एक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘गांव की समस्या, गांव में ही समाधान’ रहा। चौपाल के दौरान विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, पीएम किसान और फार्मर रजिस्ट्री जैसी विभिन्न योजनाओं से संबंधित किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। अधिकारियों ने मौके पर ही इन समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, पंचायत सचिव सुभाष और ग्राम प्रधान सहेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर के बंगरा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन:ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
RELATED ARTICLES












