HomeHealth & Fitnessकर्ज में डूबे युवक ने बनाया ATM लूट का प्लान, बंथरा पुलिस...

कर्ज में डूबे युवक ने बनाया ATM लूट का प्लान, बंथरा पुलिस ने दबोचा—औजार और बाइक बरामद

लखनऊ। थाना बंथरा क्षेत्र के जुनाबगंज-मोहनलालगंज रोड स्थित ग्राम पहाड़पुर में एटीएम बूथ को तोड़कर नकदी चोरी करने की कोशिश करने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए बंथरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

 क्या है पूरा मामला

11 अप्रैल 2026 को वादी शौर्य श्रीवास्तव ने थाना बंथरा में शिकायत दी कि उनके एटीएम बूथ में रात के समय घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने मशीन को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।जांच में सामने आया कि 10 अप्रैल की रात करीब 2:50 बजे आरोपी हेल्मेट पहनकर बाइक से आया और एटीएम बूथ में घुसकर औजारों से मशीन तोड़ने लगा, ताकि अंदर रखी नकदी चोरी कर सके।

 ऐसे पकड़ा गया आरोपी

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना के आधार पर 16 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे ड्रीम ग्रीन सिटी धांवापुर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान—
 गुलसन गौतम (21 वर्ष) निवासी उन्नाव (हाल पता बंथरा, लखनऊ)

बरामद हुआ सामान

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए—

मोटरसाइकिल (UP32 QS 5384)
हेल्मेट (Hero/AERO)
काला बैग
ग्लेंडर मशीन
सब्बल (लोहे का सरिया)

बरामद किया है।

 पूछताछ में बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बंथरा स्थित जोमैटो वेयरहाउस में टीम लीडर के रूप में काम करता था।
 उसने शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के लिए दोस्तों से कर्ज लिया था
भारी कर्ज में डूबने के बाद उसने एटीएम तोड़कर पैसा निकालने की योजना बनाई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments