HomeGadgetsरात को 10 मिनट पहले फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, टैनिंग...

रात को 10 मिनट पहले फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, टैनिंग की समस्या होगी दूर

फरवरी के महीने में सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड रहती है और दिन में गर्मी का मौसम रहता है। ऐसे में मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। दोपहर के समय में सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से टैनिंग और मुंहासों का खतरा ज्यादा रहता है। कुछ लोगों को धूप में रहने की वजह से रेडनेस और खुजली की समस्या भी होती हैं।

ऐसे लोगों को सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा रात के समय में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। रात के समय में त्वचा के सेल्स रिपेयर मोड में होते हैं। आपको रात को सोने से पहले 5 स्टेप का स्कीन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: झड़ते बालों की समस्या से हैं परेशान, ऐसे करें मोरिंगा का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

रात में फॉलो करें ये स्किन केयर स्टेप

क्लींजर का इस्तेमाल करें

रात को सोने से पहले अपने चेहरे को गर्म पानी से धोना है और माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। क्लींजर आपके चेहरे से पूरे दिन भर की जमी धूल को साफ करने का काम करता है। आपका चेहरा फ्रेश और खिला हुआ नजर आएगा।

मॉश्चराइजर लगाएं

अगर आपकी ऑयली स्किन है तो मॉश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। मॉश्चराइजर त्वचा को ड्राई होने से बचाता है। इस वजह से त्वचा मुलायम और ग्लोइंग नजर आती

हैं।

सही चीजों का इस्तेमाल करें

रात को सही नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें। अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव हैं तो प्रोडक्ट्स के लेबल को जरूर पढ़ें। किसी भी तरह का प्रोडक्ट लगाने से पहले स्किन स्पेलिस्ट से जरूर बात करें।

यह भी पढ़ें: बार-बार मैग्नीशियम की गोली खाना हार्ट और किडनी के लिए खतरनाक, समझिए कैसे?

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

हमेशा SPF 30+ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। आपको सनस्क्रीन दो दिन में दोबार लगानी चाहिए। आपको घर से बाहर निकलने से 15 से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए।

ज्यादा केमिकल वाली चीजों को लगाने से बचें

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें। इसके अलावा रात के समय में त्वचा को चमकदार और मुलायम रखने के लिए एलोवेरा फेस मास्क, हल्दी मास्क, हनी मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये घरेलू नुस्खें हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। आप ये मास्क हफ्ते मे दो बार लगा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments