मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार दोपहर 2 बजे एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 100 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण और उपचार किया गया। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को लाभ मिला। शिविर में डॉक्टर अमीर ने मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं को सुना और उचित परामर्श दिया। वहीं, डॉक्टर दयानंद सिंह की देखरेख में शिविर की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच और संतुलित आहार लेने की सलाह दी। अस्पताल के अन्य स्टाफ ने भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने मरीजों के पंजीकरण से लेकर दवा वितरण तक के कार्यों में सहयोग किया। शिविर में मुख्य रूप से खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और ऐसे चिकित्सा शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिठौरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:100 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण, दवाइयां वितरित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












