HomeHealth & Fitnessन्यू एन्जिल्स में ‘डांस एन्जिलाइट्स डांस - 2026’ का भव्य समापन, बिलीवर...

न्यू एन्जिल्स में ‘डांस एन्जिलाइट्स डांस – 2026’ का भव्य समापन, बिलीवर हाउस प्रथम

प्रतापगढ़। न्यू एन्जिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को दो दिवसीय ‘डांस एन्जिलाइट्स डांस – 2026’ कार्यशाला का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना एवं पूजन-अर्चन से किया गया।
कार्यशाला के मेन्टार शुभम वर्मा एंड टीम ने बच्चों को दो दिन तक गहन प्रशिक्षण दिया और आज समापन दिवस पर सभी हाउस के बच्चों का इम्तिहान लिया।
 चारों हाउस – अचीवर, बिलीवर, कान्करर एवं चैलेंजर के बीच रोचक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। सभी ग्रुप ने एक ही गाने _”डांस मेरी रानी…”_ पर अपनी-अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं:- *अचीवर हाउस*: रनवीर, अर्नव, करीना, तनुश्री, फिज़ा, सिया, अंशिका, अदिति, आरूही, अंशिका, सोनाक्षी, लिया, परी, अलफ़ला और आर्यन
*बिलीवर हाउस*: अग्रता, आराध्या, स्वस्ति, वैदिक, गौरव, आरूही, अनुष्का, प्राची, इज़ना, शोहान, अद्रिशा, देवेश, नैतिक और आशुतोष –
 *कान्करर हाउस*: अन्वी, अलीशा, भूमि, नन्दिनी, इच्छान्शी, सनाया, कृतिका, सम्राट, अर्नव, ओम, सौम्या, दिव्यांश, आयुष, कौस्तुभ  
*चैलेंजर हाउस*: यशस्वी, अर्श, दीप्ति, रिद्धि, सिद्धि, समृद्धि, शाम्भवी, सुकृति, श्रेया, मानव, अंशपाल,  शान, ध्रुव और युमना हबीब
कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए इशिका, अग्रता, दीप्ति, सिद्धि, सृष्टि, आराध्या, स्वस्ति, आरूही और समृद्धि ने एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
निर्णायक की भूमिका में प्रधानाचार्य  बी के सोनी एवं मेन्टार शुभम वर्मा रहे। उन्होंने *बिलीवर हाउस को प्रथम एवं अचीवर हाउस को द्वितीय स्थान के लिए चुना।
चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि नृत्य सिर्फ एक कला नहीं है. ये अनुशासन है, ये टीमवर्क है, और ये अपनी भावनाओं को बिना शब्दों के कह देने का माध्यम है. आप सभी प्रतिभागियों ने घंटों रियाज़ किया, स्टेप्स याद किए, तालमेल बिठाया. यही मेहनत जीवन के हर क्षेत्र में आपको आगे ले जाएगी। इसके पश्चात डॉ. शाहिदा, प्रधानाचार्य बी के सोनी, मेन्टार शुभम वर्मा एवं मैनेजर एच आर एंड काउन्सेलर एफ़ ज़ीनत ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आर के सिंह, विवेक ओझा, सुमन सिंह, तान्या दीवान सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण,सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंजू मिश्रा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments