Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैसरगंज समाधान दिवस में 36 शिकायतें मिलीं:5 का मौके पर निस्तारण, एसडीएम...

कैसरगंज समाधान दिवस में 36 शिकायतें मिलीं:5 का मौके पर निस्तारण, एसडीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश


कैसरगंज तहसील सभागार में शनिवार, 18 अप्रैल को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अखिलेश सिंह ने शेष लंबित शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राप्त शिकायतों का विभागवार विवरण भी जारी किया गया। माल बाबू पद पर तैनात रजत यादव के अनुसार जिनमे सबसे ज्यादा राजस्व की शिकयते रही, राजस्व विभाग से 15, पुलिस विभाग से 5, विकास विभाग से 1, समाज कल्याण विभाग से 2, बिजली विभाग से 5 और नगर पंचायत से 8 शिकायतें मिलीं। एसडीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की स्थलीय जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शिकायतकर्ता को समयबद्ध तरीके से निस्तारण की सूचना भी उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव, तहसीलदार मीना गौड़, नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments