Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर खबर का असर, नाला निर्माण में घटिया सामग्री:ईओ कप्तानगंज ने...

दैनिक भास्कर खबर का असर, नाला निर्माण में घटिया सामग्री:ईओ कप्तानगंज ने मौके पर पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण कार्य शुरू कराया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र में नकटीदेई से रहरवा तक बन रहे नाले में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर दैनिक भास्कर की खबर का असर हुआ है। खबर प्रकाशित होने के बाद ईओ कप्तानगंज शिव प्रतांत सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईओ ने घटिया निर्माण सामग्री को तत्काल हटवाया। उन्होंने संबंधित एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग कर नाले का निर्माण फिर से शुरू करने का निर्देश दिया। उनकी मौजूदगी में ही कार्य दोबारा शुरू कराया गया। ईओ की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की। ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखबार की सक्रियता के कारण ही प्रशासन ने संज्ञान लिया और घटिया निर्माण पर रोक लग सकी। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब नाले का निर्माण मानक के अनुसार पूरा होगा। इससे क्षेत्र में जल निकासी की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments