Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भरथा कला-भूतना में मोहर्रम की नौवीं पर ताजिया का मिलाप:'या हुसैन' की...

भरथा कला-भूतना में मोहर्रम की नौवीं पर ताजिया का मिलाप:’या हुसैन’ की गूंज के बीच उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़


शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की नौवीं पर जिले के भरथा कला और भूतना गांवों में ताजिया का मिलाप अकीदत और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला की जंग में शहीद हुए उनके 72 साथियों को नम आंखों से याद किया गया। देर शाम अकीदतमंदों ने ‘या हुसैन, या हुसैन’ के नारों के बीच हज़रत इमाम हुसैन के चौक को निर्धारित स्थान पर रखा। इसके बाद फातिहा पढ़कर उनकी शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। रात 10 बजे से 12 बजे तक चौक पर जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शर्बत, पानी, खिचड़ा और मलीदा का वितरण किया गया। इस बार बच्चों और युवाओं के लिए विशेष रूप से चाउमीन की भी व्यवस्था की गई। मोहर्रम के आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा और लगातार क्षेत्र में गश्त करता नजर आया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments