सिरसिया थाना क्षेत्र के पिपरहवा जोगा समेत आसपास के गांवों में मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। पिपरहवा जोगा, गुरवा, उधौपुरवा, शंकरपुर, भरथा कला, हुसैनपुर और चौबेपुरवा सहित कई गांवों से ताजिया निकाला गया। गांवों के चौक-चौराहों पर ताजिया रखकर लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। राजपुर मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों से सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई है। ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से मोहर्रम का आयोजन संपन्न कराया।
पिपरहवा जोगा समेत कई गांवों में निकला ताजिया:भाईचारे के माहौल में मनाया गया त्योहार, पुलिस रही मुस्तैद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












